एमपी में पश्चिमी विक्षोभ का दिख सकता है असर 13-14 जनवरी को बारिश और ओले का अलर्ट
Western disturbance in MP: आपको बता दे कि मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम बदल रहा है। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं का असर उत्तरी मध्यप्रदेश में देखने को मिलने लगा है। रविवार को सुबह भोपाल में घना कोहरा नजर आया और शाम होते होते ठंड में भी इजाफा हुआ।
आपको बता दें कि वहीं रविवार को मौसम विभाग ने अगले दो दिन 13-14 जनवरी को लिए जो मौसम बुलेटिन जारी किया उसमें कई जिलों में बारिश की संभावना जाहिर की है। मौसम विभाग के मुताबिक 14 जनवरी की रात से अगले पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमोत्तर भारत को प्रभावित करने की संभावना है।
13 और14 जनवरी को बारिश अलर्ट
आपको बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर, छिंदवाड़ा, सागर, टीकमगढ़, सिवनी, छतरपुर, पन्ना, सतना, मुरैना, पांढुर्णा, दतिया, विदिशा, भिंड, निवाड़ी, दमोह और नरसिंहपुर में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। गुना, बैतूल, हरदा, नर्मदापुरम, शिवपुरी, अशोकनगर और बुरहानपुर में बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं। आपको बता दें कि शहडोल, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, दमोह, छतरपुर, पन्ना, कटनी, उमरिया, सतना, रीवा, अनूपपुर, डिंडौरी, पांढुर्णा, बैतूल मंडला, नरसिंहपुर और सिवनी में बारिश की संभावना बन रही है।
क्यों बिगड़ रहा है मौसम
आपको बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ, पंजाब एवं निकटवर्ती क्षेत्रों के ऊपर मध्य समुद्र तल से 3.1 किमी से 9.4 किमी. की ऊंचाई के बीच चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में अवस्थित है। साथ ही उत्तर-मध्य राजस्थान एवं निकटवर्ती क्षेत्रों के ऊपर से मध्य समुद्र तल से 1.5 किमी. की ऊंचाई पर चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। आपको बता दें कि उत्तर भारत के ऊपर मध्य समुद्र तल से 12.6 किमी. की ऊंचाई पर 260 किमी. प्रतिघंटा की गति से उपोष्णजेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं।
पानी गिरने के आसार
आपको बता दें कि भोपाल मौसम विज्ञान केंद्र के डॉ. वेद प्रकाश सिंह का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में ज्यादा बढ़त की संभावना नहीं है। अभी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। पश्चिमोत्तर भारत के ऊपर मध्य समुद्र तल से 12.6 किमी ऊंचाई पर 250 किमी प्रति घंटा की गति से जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं।
साथ ही आपको बता दें कि इस कारण उत्तर भारत में बर्फबारी और बर्फीली हवाएं बढ़ी हैं। एमपी के मौसम पर भी इसका व्यापक असर पड़ा है। ओर मौसम विभाग की मानें तो आगामी मकर संक्रांति तक ऐसे ही मौसम का अनुमान है, फिर धीरे-धीरे ठंड कम हो सकती है। बता दें कि आईएमडी ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण 12 जनवरी तक आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान ओलावृष्टि का भी अनुमान जताया गया है जिससे सर्दी और बढ़ सकती है। कई जिलों में सुबह पाला भी गिरेगा।
आपको बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार 13 ओर 14 जनवरी को प्रदेश के 21 जिलों में बरसात होने की संभावना है। इनमें अनूपपुर, बैतूल, छतरपुर, दमोह, डिंडौरी, मंडला, पन्ना, कटनी, मऊगंज, मैहर, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, जबलपुर, शहडोल, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, उमरिया शामिल हैं।