Sugarcane Price : गन्ना मूल्य 518 रुपये प्रति क्विंटल न होने पर किसान करेंगे आंदोलन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Me

Sugarcane : भारतीय किसान यूनियन शंकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि गन्ने का प्याला कहलाने वाला पश्चिमी उत्तर प्रदेश का किसान भूख के कगार पर है। पेराई सत्र निकल जाता है सरकार Sugarcane Price पर फैसला नहीं करती है।

विधायकों के भत्ते सेंकेंड में 50 फीसद बढ़ जाते हैं लेकिन, किसान के हक पर ताला लगा रहता है। यदि सरकार इस बार 518 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य घोषित नहीं करेगी तो बड़ा आंदोलन होगा।

 

Read Also : One Country One Election : एक देश-एक चुनाव पर शिक्षकों व श्रमिक संगठनों की भी लेंगे राय

 

Farmers movement : रजबपुर थाने के गांव फरीदपुर स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान का हाल बदहाल है। गन्ना उत्पादन की लागत भी वापस नहीं लौट पा रही है।

किसानों को अपना गन्ना बेचने के लिए चीनी मिल चुनने का अधिकार दिया जाए। गन्ना . क्रय केंद्रों पर बेवरेज कम से कम 25 फीट लंबाई की होनी चाहिए। शुगर मिलों द्वारा गन्ना किसानों से तौल बाबू के जरिए की जाने वाली खुली लूट सहन नहीं होगी।

 

Sugarcane Price
Sugarcane Price

 

उन्होंने कहा कि सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे संगठन गन्ना विकास सहकारी समिति अमरोहा के अध्यक्ष चौधरी कमल सिंह व डीसीओ को ज्ञापन सौंपेगा। इसके बाद बैठक में संगठन का विस्तार किया गया।

जिसमें प्रधान बरन सिंह को तहसील अध्यक्ष धनौरा मनोनीत किया गया। यहां चौधरी धर्मवीर सिंह, राकेश रतनपुर, चौधरी नेमपाल सिंह, रामगोपाल, प्रमोद देवल, नीरज कुमार, त्रिलोक सिंह, प्रदीप रहे।

 

NOTE :-

अस्वीकरण : दोस्तों ओर भी अन्य जानकारी के लिये आप हमारी वेबसाइट khbree.com पर अपडेट रहें आपको Jobs & Entertainment आदि अन्य सभी जानकारी के लिए हमारी साइट पर अपडेट रहे। ओर जानकारी अच्छी लगे तो पोस्ट को शेयर ओर कमेंट जरूर करे दोस्तों व्हाट्सएप ग्रुप और टेलीग्राम ग्रुप को भी जॉइन करे। दोस्तों आप हमारे YouTube चैनल, पर भी Visit करें।

Share Button

Leave a Comment