Miss World : थाईलैंड की सुचाता चुआंगश्री बनीं मिस वर्ल्ड

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Me

Opal Suchata Chuangsri Is Thailand’s First Ever Miss World : थाईलैंड की सुचाता चुआंगश्री ने 72वीं Miss World प्रतियोगिता 2025 जीत ली है। हैदराबाद में आयोजित ग्रैंड फिनाले के बाद चुआंगश्री को मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया। इथियोपिया की हासेट डेरेजे एडमसु को उपविजेता घोषित किया गया।

Read Also :  DGP Rajeev Krishna : राजीव कृष्ण बने नए कार्यवाहक डीजीपी

 

भारत की नंदिनी गुप्ता प्रतियोगिता में शीर्ष आठ में जगह बनाने में विफल रहीं। अपने दमदार प्रदर्शन के बावजूद 21 वर्षीय गुप्ता प्रतियोगिता के अंतिम दौर में जगह नहीं बना पाईं। पहले ही प्रतियोगिता में शीर्ष 40 में स्थान बना चुकी नंदिनी शनिवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान इस श्रेणी में फास्ट ट्रैक करने वाली 18 प्रतिभागियों में से एक थीं।

Suchata Chuangshri Miss World

हालांकि, अंतिम रैंक में आगे बढ़ने से पहले ही उनका सफर खत्म हो गया। गुप्ता ने 24 मई को मिस वर्ल्ड टाप माडल उप प्रतियोगिता जीतकर शीर्ष 40 में अपना स्थान सुनिश्चित किया था। गुप्ता ने एक साक्षात्कार में कहा था कि उन्हें इस सौंदर्य प्रतियोगिता के बारे में तब पता चला, जब उन्होंने देवदास फिल्म देखी और ऐश्वर्या राय के बारे में जानना शुरू किया। गुप्ता ने मिस इंडिया का खिताब जीतने के ठीक बाद कहा था कि मेरी मां देवदास देख रही थीं।

 

Miss World
Miss World

 

मैं ऐश्वर्या की खूबसूरती देखकर मंत्रमुग्ध हो गई थी और मां से पूछा, ‘यह कौन है। उन्होंने कहा कि यह मिस वर्ल्ड है। प्रतियोगिता के शीर्ष 40 में स्थान बनाने वालों में थाईलैंड की सुचाता चुआंग श्री भी हैं। वह मिस यूनिवर्स 2024 में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और इस प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रही थीं।

 

NOTE :-

अस्वीकरण : यह आर्टिकल विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और अन्य उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर यह आर्टिकल लिखा गया है। इस आर्टिकल में दी गई जानकारी को पूरी तरह आधिकारिक न माना जाए। आर्टिकल से जुड़ी कोई भी निर्णय लेने से पहले एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

दोस्तों ओर भी अन्य जानकारी के लिये आप हमारी वेबसाइट khbree.com पर अपडेट रहें आपको Jobs & Entertainment आदि अन्य सभी जानकारी के लिए हमारी साइट पर अपडेट रहे। ओर जानकारी अच्छी लगे तो पोस्ट को शेयर ओर कमेंट जरूर करे दोस्तों व्हाट्सएप ग्रुप और टेलीग्राम ग्रुप को भी जॉइन करे। दोस्तों आप हमारे YouTube चैनल, पर भी Visit करें।

 

Share Button

Leave a Comment