Axiom-4 Mission : आज अंतरिक्ष की उड़ान भरेंगे गगनयात्री शुभांशु की अंतरिक्ष यात्रा क्यों है खास वजह जानकर चौंक

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Me

ISS : भारत के शुभांशु शुक्ला, अमेरिका की पैगी व्हिटसन, पोलैंड के स्लावोस्ज उजनांस्की – विस्नीवस्की और हंगरी के टिबोर कापू 41 साल बाद पहली बार अंतरिक्ष की उड़ान भरेगा भारतीय आज शाम 5:30 बजे आइएसएस के सफर पर रवाना होंगे वायुसेना ने दी ‘गौरव के साथ आसमान छूने की शुभकामना भगवान श्री राम की धरती से अंतरिक्ष तक! Axiom-4 Mission उत्तर प्रदेश के बेटे को हार्दिक बधाई। शुभांशु इतिहास रचने जा रहे हैं। वे भारत के सपनों को. लेकर अंतरिक्ष की यात्रा पर निकलेंगे। यह प्रत्येक भारतीय और उत्तर प्रदेश के प्रत्येक परिवार के लिए गर्व का क्षण है।

अंतरिक्ष में दोबारा भारत का परचम लहराने का 41 साल का इंतजार पूरा होने वाला है। 140 करोड़ से अधिक भारतीयों की उम्मीदों के साथ वायुसेना के ग्रुप कैप्टन गगनयात्री शुभांशु शुक्ला भारतीय समय अनुसार बुधवार शाम 5:30 बजे तीन साथी अंतरिक्षयात्रियों के साथ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आइएसएस) के सफर पर रवाना होंगे।

 

Read Also : SSC CGL Recruitment 2025 अधिसूचना जारी, 14582 पोस्ट, के लिए ऑनलाइन फॉर्म शुरू

 

भारत के स्वदेशी अतंरिक्ष मिशन गगनयान के लिए चुने गए शुभांशु आइएसएस की उड़ान भरने वाले पहले भारतीय होंगे। वह अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय होंगे। राकेश शर्मा 1984 में सोवियत संघ के सोयूज अंतरिक्षयान से अंतरिक्ष स्टेशन सैल्यूट 7 पर गए थे। वायुसेना ने शुभांशु को ‘गौरव के साथ आसमान छूने’ की शुभकामना दीं।

वायुसेना ने एक्स पर पोस्ट किया, ग्रुप कैप्टन शुभ्रांशु अंतरिक्ष मिशन पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। वायुसेना प्रमुख और सभी वायु योद्धा उन्हें और एक्सिओम-4 के चालक दल को आइएसएस की सुरक्षित और सफल यात्रा के लिए शुभकामना देते हैं। गौरव के साथ आकाश को छूओ! एक्सिओम स्पेस के मिशन एक्सिओम-4 के तहत शुभांशु फ्लोरिडा के कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र से आइएसएस के सफर पर रवाना होंगे।

 

Axiom-4 Mission
Axiom-4 Mission

 

शुभांशु के साथ पोलैंड के स्लावोस्ज उजनांस्की- विस्नीवस्की, हंगरी टिबोर कापू जाएंगे। मिशन की कमांडर अमेरिकी यात्री पैगी व्हिटसन होंगी। शुभांशु मिशन के पायलट होंगे। स्पेसएक्स, नासा और एक्सिओम स्पेस कैनेडी स्पेस सेंटर में मौसम पर नजर रख रहे हैं। स्पेसएक्स का फाल्कन 9 राकेट मंगलवार शाम फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से रवाना होने वाला था, लेकिन खराब मौसम को एक दिन के लिए टाल दिया गया था।

Axiom-4 Mission को दो बार टालना पड़ा था। अंतरिक्षयात्रियों को 29 मई को रवाना होना था, लेकिन इसे आठ जून तक टाला गया। इसके बाद 10 जून तक टाला गया। स्पेसएक्स के उपाध्यक्ष विलियम गेटनमेयर ने कहा कि इंजीनियरों ने फाल्कन 9 राकेट में कुछ खामियों को ठीक कर लिया है। चालक दल आइएसएस में 14 दिन रहकर प्रयोग करेगा। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी भी उनसे बात कर सकते हैं। चालक दल स्कूली छात्रों, शिक्षकों व भारतीय अंतरिक्ष उद्योग के सदस्यों के साथ भी संवाद करेगा।  

Share Button

Leave a Comment