Agni-5 Missile : पाताल में भी लक्ष्य को भेदेगी अग्नि-5 मिसाइल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Me

Agni-5 : भारत ने भविष्य के युद्धों के लिए बंकर बस्टर बम बनाने के लिए प्रयास तेज किया, अग्नि-5 पर लगेगा उन्नत मुखास्त्र (वारहेड) 80 से 100 मीटर तक जमीन में लक्ष्यों को भेद देगा मिसाइल पर लगा वारहेड बालासोर लांचपैड से Agni-5 Missile का पहली बार परीक्षण दस वर्ष पूर्व हुआ था

हाल के वैश्विक संघर्षों से सबक लेते हुए भारत ने भविष्य के युद्धों के लिए बंकर बस्टर बम बनाने की दिशा में प्रयास तेज कर दिया है। भारत ऐसी शक्तिशाली मिसाइल प्रणाली पर काम कर रहा है, जिसमें अग्नि-5 पर लगा मुखास्त्र (वारहेड) पाताल में भी लक्ष्य को भेदने में सक्षम होगा।

हालिया दिनों में जब अमेरिका ने ईरान के फोर्डों परमाणु संयंत्र पर हमला किया, तो बंकर बस्टर बम दुनियाभर में सुर्खियों में आ गया। हालांकि, भारतीय मिसाइल प्रणाली अमेरिका के बी-2 बमवर्षक से ज्यादा सटीक हमले करेगी, क्योंकि अग्नि-5 मिसाइल बेहतर ढंग से *लक्ष्य पर निशाना साधेगी।

 

Read Also : RBI समय पूर्व कर्ज चुकाने पर नहीं देना होगा शुल्क एक जनवरी 2026 से लागू होगा नियम

 

भारत का बंकर बस्टर बम न सिर्फ जमीन के नीचे 80 से 100 मीटर तक दुश्मन के लक्ष्यों को भेद देगा, बल्कि इसे पारंपरिक हथियारों से नष्ट भी नहीं किया जा सकेगा। मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि भारत द्वारा बंकर बस्टर बम का निर्माण पहले से प्रस्तावित था। लेकिन, ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों पर अमेरिकी हमले के बाद भारत ने इसको लेकर अपना प्रयास तेज कर दिया है।

पहाड़ियों के नीचे और मजबूत कंक्रीट से ढके होने के बावजूद अमेरिकी बंकर बस्टर ने फोर्डो परमाणु संयंत्र को तबाह कर दिया था। हालांकि, बी-2 बमवर्षक द्वारा छोड़े जाने वाले अमेरिकी बंकर बस्टर के विपरीत, भारतीय बंकर बस्टर को अग्नि मिसाइल पर वारहेड के रूप में लगाया जाएगा। भारत मिसाइल आधारित हमले का विकल्प चुन रहा है, क्योंकि इससे लागत कम होती है और परिचालन आसान रहता है।

 

Agni-5 Missile
Agni-5 Missile

 

DRDO कर रहा अग्नि-5 के नए संस्करण का विकास

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) अग्नि- 5 अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का नया संस्करण विकसित कर रहा है। पहले के अग्नि संस्करण की रेंज 5,000 किलोमीटर से अधिक है और यह आमतौर पर परमाणु वारहेड ले जाता है। नया संस्करण एक पारंपरिक हथियार होगा, जो 7,500 किलोग्राम भारी बंकर बस्टर वारहेड ले जाने में सक्षम होगा। इसे इस तरह डिजाइन किया जा रहा है

जिससे यह कंक्रीट की मोटी परतों के नीचे दबे हुए दुश्मन के ठिकानों को भी भेद देगा। नए बंकर बस्टर वारहेड दुश्मन के इलाके में कमांड-एंड-कंट्रोल सेंटर, मिसाइल भंडार और महत्वपूर्ण सैन्य ढांचे को निशाना बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

अग्नि-5 के दो नए संस्करण

  • अग्नि-5 मिसाइल के दो नए संस्करण विकसित किए जा रहे हैं। एक को जमीन के ऊपर के लक्ष्यों, जैसे कि एयरफील्ड रनवे और दुश्मन के टैंकों को निशाना बनाने के लिए डिजाइन किया जा रहा है।
  • दूसरे में अमेरिका के बंकर बस्टर बम के समान जमीन के नीचे गहराई तक हमला करने की क्षमता होगी।

अग्नि-5 की विशेषताएं

  • यह भारत की अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल है।
  • यह 5,000 किलोमीटर से अधिक दूरी तक मार कर सकती है, यह मिसाइल परमाणु वारहेड ले जाने में सक्षम है।
  • इसे सड़क पर चलने वाले लांचर से छोड़ा जा सकता है।
  • यह उन्नत मार्गदर्शन प्रणाली से लैस है, जो सटीक निशाना सुनिश्चित करती है।

 

NOTE :-

दोस्तों ओर भी अन्य जानकारी के लिये आप हमारी वेबसाइट khbree.com पर अपडेट रहें आपको Jobs & Entertainment आदि अन्य सभी जानकारी के लिए हमारी साइट पर अपडेट रहे। ओर जानकारी अच्छी लगे तो पोस्ट को शेयर ओर कमेंट जरूर करे दोस्तों व्हाट्सएप ग्रुप और टेलीग्राम ग्रुप को भी जॉइन करे। दोस्तों आप हमारे YouTube चैनल, पर भी Visit करें।

 

Share Button

Leave a Comment