DGP Rajeev Krishna : राजीव कृष्ण बने नए कार्यवाहक डीजीपी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Me

DGP : लगातार पांचवें कार्यवाहक डीजीपी की तैनाती, प्रशांत कुमार को नहीं मिला सेवा विस्तार DGP Rajeev Krishna 

IPS officer Rajeev Krishna

उप्र पुलिस के नए मुखिया के रूप में 1991 बैच के आइपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण चुने गए हैं। उन्हें कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया है। प्रदेश में यह लगातार पांचवें कार्यवाहक डीजीपी की तैनाती है। राजीव कृष्ण अभी डीजी विजिलेंस के पद पर तैनात हैं

 

Read Also :  Hero Xtreme 125R : दमदार बाइक कम माइलेज के साथ ये जबरदस्त बाइक जाने कीमत फीचर्स

 

उनके पास अध्यक्ष/ डीजी पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार भी है। बीते दिनों 60,244 पदों पर सबसे बड़ी सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद दोबारा इस भर्ती को सकुशल व निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के बाद से ही राजीव कृष्ण को अगले डीजीपी के रूप में देखा जा रहा था।

 

DGP Rajeev Krishna
DGP Rajeev Krishna

 

गौतमबुद्धनगर के निवासी राजीव कृष्ण एडीजी लखनऊ व अन्य महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रहे हैं। उन्होंने शनिवार देर शाम कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कार्यवाहक डीजीपी के रूप में तैनात 1990 बैच के आइपीएस अधिकारी प्रशांत कुमार को सेवा विस्तार मिलने की चर्चा थी

जिस पर शनिवार रात विराम लग गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भरोसेमंद अधिकारियों में गिने जाने वाले प्रशांत कुमार को जल्द कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। कुमार ने पिछले वर्ष एक फरवरी को कार्यवाहक डीजीपी का कार्यभार संभाला था।

 

NOTE :-

अस्वीकरण : यह आर्टिकल विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और अन्य उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर यह आर्टिकल लिखा गया है। इस आर्टिकल में दी गई जानकारी को पूरी तरह आधिकारिक न माना जाए। आर्टिकल से जुड़ी कोई भी निर्णय लेने से पहले एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

दोस्तों ओर भी अन्य जानकारी के लिये आप हमारी वेबसाइट khbree.com पर अपडेट रहें आपको Jobs & Entertainment आदि अन्य सभी जानकारी के लिए हमारी साइट पर अपडेट रहे। ओर जानकारी अच्छी लगे तो पोस्ट को शेयर ओर कमेंट जरूर करे दोस्तों व्हाट्सएप ग्रुप और टेलीग्राम ग्रुप को भी जॉइन करे। दोस्तों आप हमारे YouTube चैनल, पर भी Visit करें।

Share Button

Leave a Comment