Vande Bharat Train : ट्रेन रवाना होने के 15 मिनट पहले तक बुक होगा वंदे भारत में टिकट

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Me

Vande Bharat Train : दक्षिण रेलवे में आठ ट्रेनों में लागू किया गया पायलट प्रोजेक्ट अभी चार्ट बनने वाले स्टेशनों पर ही है करंट टिकट की सुविधा

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने टिकट बुकिंग में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। रेलवे ट्रेन रवाना होने के 15 मिनट पहले तक टिकट बुकिंग की सुविधा देने की योजना बना रहा है। दक्षिण रेलवे में चलने वाली आठ वंदे भारत एक्सप्रेस में पायलट प्रोजेक्ट के तहत यह सुविधा शुरू की गई है। परिणाम सकारात्मक रहे, तो इसे अन्य वंदे भारत ट्रेनों में भी लागू किया जाएगा।

 

Read Also : Tesla Electric Car : सितंबर से दौड़ेगी टेस्ला, फुल सेल्फ ड्राइविंग अभी नहीं

 

आरक्षण चार्ट चार घंटे की जगह आठ घंटे पहले बनाने की व्यवस्था के बाद यात्रियों के लिए यह दूसरी महत्वपूर्ण सुविधा है। चार्ट बनने के बाद यात्रियों के पास करंट टिकट लेने का विकल्प होता है। सीटें खाली रहने पर यात्री रेलवे स्टेशन पर करंट टिकट काउंटर या आनलाइन माध्यम से टिकट खरीद सकते हैं।

यह सुविधा सभी स्टेशनों पर उपलब्ध नहीं है। केवल उन्हीं स्टेशन से करंट टिकट बुक किया जा सकता है, जहां चार्ट बनता है। इस कारण कई बार यात्री खाली सीटों के बावजूद टिकट बुक नहीं कर पाते हैं। नई व्यवस्था में ट्रेन के ठहराव वाले प्रत्येक स्टेशन पर टिकट बुक करने की सुविधा होगी।

 

Vande Bharat Train
Vande Bharat Train

 

दक्षिण रेलवे ने यात्री आरक्षण प्रणाली में आवश्यक बदलाव किए हैं। कोयंबटूर – बेंगलुरु, कोयंबटूर-बेंगलुरु, चेन्नई विजयवाड़ा सहित आठ वंदे भारत ट्रेनों में यह सुविधा शुरू की गई है।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि पायलट प्रोजेक्ट के परिणामों के आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा। यदि यह सफल रहा, तो इसे चरणबद्ध तरीके से अन्य वंदे भारत एक्सप्रेस और लंबी दूरी की ट्रेनों में लागू किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य यात्रियों को वास्तविक समय पर टिकट उपलब्ध कराना है।

 

NOTE :-

अस्वीकरण : दोस्तों ओर भी अन्य जानकारी के लिये आप हमारी वेबसाइट khbree.com पर अपडेट रहें आपको Jobs & Entertainment आदि अन्य सभी जानकारी के लिए हमारी साइट पर अपडेट रहे। ओर जानकारी अच्छी लगे तो पोस्ट को शेयर ओर कमेंट जरूर करे दोस्तों व्हाट्सएप ग्रुप और टेलीग्राम ग्रुप को भी जॉइन करे। दोस्तों आप हमारे YouTube चैनल, पर भी Visit करें।

Share Button

Leave a Comment