Taj Mahal : ताजमहल के गुंबद व कलश का आठ दशक बाद होगा संरक्षण 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Me

Taj Mahal Dome : ताजमहल के गुंबद, छत और फर्श के साथ उसके कलश (पिनेकल) का भी संरक्षण भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) द्वारा किया जाएगा। सितंबर, 2024 में लगातार वर्षा होने पर ताजमहल की ड्रोन से ली गई थर्मल इमेज में कलश में पानी के रिसाव की प्रारंभिक जानकारी सामने आई थी। आठ दशक बाद होने जा रहे गुंबद और कलश के संरक्षण को पाड़ बांधी जा रही है।

गुंबद, छत, व फर्श के पत्थरों के संरक्षण पर करीब 76 लाख रुपये व्यय होंगे। इससे पूर्व वर्ष 1941-1944 के मध्य ताजमहल के गुंबद का संरक्षण किया गया था, तब इस पर 92 हजार रुपये व्यय- हुए थे। डी. दयालन की किताब ‘ताजमहल एंड इट्स कंजर्वेशन’ के अनुसार उस समय गुंबद में हुए रिसाव को सही करने के लिए चटके. पत्थरों को बदलने के साथ ही उनके ज्वाइंट सही किए गए थे।

ताजमहल के मुख्य गुंबद पर उत्तर- पश्चिम दिशा से कलश के आधार तक संरक्षण के लिए बांधी पाड़

 

Read Also : SSC GD Result 2025 जारी, मेरिट लिस्ट ssc.gov.in पर जारी देखें संपूर्ण जानकारी

 

ASI Taj Mahal

एएसआइ द्वारा ताजमहल के गुंबद पर बनी कमल की उलटी आकृति के चारों ओर पाड़ बांधी गई है। ताजमहल का कलश आधार से शीर्ष तक 9.29 मीटर (करीब 30.47 फीट) ऊंचा है। इसके ऊपर तक जाने को पाड़ बांधी जाएगी।

 

Taj Mahal
Taj Mahal

 

प्रारंभिक जांच के बाद संरक्षण से पूर्व विस्तृत जांच को विशेषज्ञ एजेंसी से अध्ययन कराने की सिफारिश भी विभाग कर सकता है। ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने बताया कि, कलश का परीक्षण करने को पाड़ ऊपर तक बांधी जा रही है।

सोने का बना था कलश

सोने का बना था कलश इतिहासविद राजकिशोर राजे ने अपनी किताब ‘तवारीख-ए-आगरा’ में लिखा है कि ताजमहल का कलश 466 किलो सोने (40 हजार तोला) से बना था। यह सोना शाही खजाने से दिया गया था। लाहौर से बुलवाए गए काजिम खान की देखरेख में कलश तैयार हुआ था। सोने के कलश को ब्रिटिश अधिकारी जोसेफ टेलर ने वर्ष 1810 में उतरवाकर सोने की पालिश किया हुआ तांबे का कलश लगवाया था।

इसके बाद वर्ष 1876 और 1940 में कलश पर काम हुआ। चमेली फर्श पर मेहमानखाना के सामने कलश की आकृति नाथूराम ने वर्ष 1888 में ब्रिटिश पुरातत्वविदों के दिशा-निर्देश पर तैयार की थी।

 

NOTE :-

दोस्तों ओर भी अन्य जानकारी के लिये आप हमारी वेबसाइट khbree.com पर अपडेट रहें आपको Jobs & Entertainment आदि अन्य सभी जानकारी के लिए हमारी साइट पर अपडेट रहे। ओर जानकारी अच्छी लगे तो पोस्ट को शेयर ओर कमेंट जरूर करे दोस्तों व्हाट्सएप ग्रुप और टेलीग्राम ग्रुप को भी जॉइन करे। दोस्तों आप हमारे YouTube चैनल, पर भी Visit करें।

 

Share Button

Leave a Comment